रजवाहे में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे गांव भाईपुर रजवाहे में रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी प्रयास के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि रजवाहे में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल कर पहचान का प्रयास किया लेकिन शव के गली-सड़ी अवस्था में होने के चलते पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आस-पास है तथा कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *