रबूपुरा। फलैदा मोड़ के पास हरियाणा की ओर से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार गौशाला कर्मी को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजनों ने घायल को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया है । मामले में पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है । मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है । जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव फलैदा निवासी खुशहाल गांव के जंगल में स्थित गौशाला पर गोवंश की देखभाल करता है। मंगलवार की शाम वह बाइक से गौशाला जा रहा था। तभी ढहरी मंदिर के सामने हरियाणा की ओर से पशुओं से लदी एक पिकअप ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें खुशहाल सिर में चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया । घायल को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…