" data-ad-slot="">

फिक्की व गौतमबुद्ध विवि के सहयोग से भारत में लाइब्रेरी इन्फार्मेशन साइंस-कैरियर प्राॉस्पेक्टस पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 अगस्त। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय एवं फिक्की, नई दिल्ली द्वारा “भारत में लाइब्रेरी इनफार्मेशन साइंस: कैरियर प्रॉस्पेक्टस” विषय पर वेबिनार का दूसरा भाग मंगलवार को आयोजित किया गया। इसका आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविधालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस वेबिनार में लाइब्रेरी इनफार्मेशन साइंस के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी तथा बताया कि लाइब्रेरी इनफार्मेशन साइंस एक उभरता हुआ विषय हैं जिसके अन्दर रोजगार के प्रयाप्त अवसर हैं जो केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी वर्तमान समय की जरुरत हैं। कम्प्यूटर और सूचना प्रोद्योगिकी में पर्याप्त कौशल रखने वाले छात्र इस पेशे में एक सफल कैरियर के लिए तत्पर हो सकते हैं। इस वेबिनार के मुख्या वक्ता प्रो. संजय कुमार सिन्हा, गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने स्टेटस ऑफ़ लाइब्रेरी प्रोफेशन एंड प्रोफेशनल पर चर्चा की डॉ. मनोरमा त्रिपाठी, जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली ने लाइब्रेरी एण्ड इनफार्मेशन प्रोफेशन में महिलाओं की स्थिति एवं भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. अखंडानंद शुक्ला, यूनिवर्सिटी ऑफ़ तमिलनाडु ने “पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं” पर विस्तार से चर्चा की। और  इनके अलावा प्रो. आदित्य त्रिपाठी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को दूसरी बार परिचर्चा में आमंत्रित किया गया। प्रो. आदित्य त्रिपाठी ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस वेबिनार सीरीज का प्रथम भाग 4 अगस्त को आयोजित किया गया था। वेबिनार का संचालन दीप्ती सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, फिक्की ने किया। इस अवसर पर अभिलाष महापात्रा, प्रोजेक्ट मेनेजर, फिक्की ने बताया कि यह वेबिनार “क्नो योर कैरियर सीरीज” के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर डॉ. माया देवी, डिप्टी लाइब्रेरियन, जीबीयू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वेबिनार के संयोजक डॉ. विनय लिटोरिया, डायरेक्टर, कॉर्पोरेट रिलेशन, गौतम बुद्ध विश्वविधालय उपस्थित रहे। इस वेबिनार के आयोजन में डॉ. संदीप राणा, सिस्टम मेनेजर, जीबीयू का तकनीकी योगदान रहा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>