" data-ad-slot="">

मिशन एक लाख प्लांट्स के तहत पर्यावरण प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 अगस्त। पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा के मिशन 1 लाख प्लांट्स के तहत शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। विश्वविद्यालय हर वर्ष कुछ न कुछ पेड़ अवश्य लगाता है। इस वर्ष, सुंदर फूलों से आच्छादित रहने वाले बृक्ष जैसे अमलताश, गुलमोहर और कचनार के 500 पौधे लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के डीन एच एस. गौड़ व पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा के संयुक्त निमंत्रण पर वन विभाग प्रमुख पी. के. श्रीवास्तव व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीओ, के.के. गुप्त उपस्थित हुए व इन लोगों ने बड़े ही मनोयोग से पौधे रोपित किये। इस अवसर पर एक्टिव सिटीजन के सदस्य मंजीत सिंह, हरिंदर भाटी, सुमिता वैद व अंजू पुंढीर भी उपस्थित थे। समाज सेवी रेखा दवे, अनिता त्यागी व अनीता रायज़ादा ने भी अपने हिस्से के पेड़ लगाए। इस अवसर पर एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान विश्वविद्यालय के डीन एच.एस. गौड़ ने एसीओ, के.के. गुप्त से अनुरोध किया कि वे विश्वविद्यालय के सामने और आस पास की ग्रीन बेल्ट को रख रखाव के लिए विश्वविद्यालय को दे दें। एच.एस. गौर ने विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय के पास समुचित प्रबंध हैं और वह इस ग्रीन बेल्ट को और भी सुंदर व हरा-भरा बनाने का प्रयास करेंगे। इसी चर्चा के दौरान वन विभाग के प्रमुख पी. के. श्रीवास्तव ने वन विभाग की ओर से उचित सहायता देने का वचन दिया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में आगंतुकों ने उचित दूरी, मास्क व सेनेटाइजेसन का पूरा ख़्याल रखा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>