" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पिछले चार माह से टूटा है विद्युत पोल, कभी भी हो सकता है हादसा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। जर्जर तार व विद्युत लाईनों से आये दिन हादसे होने के बावजूद भी विभाग कोई सबक नहीं ले रहा है। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे के इंतजार में है और कई महीने से अधर में लटके विद्युत पोल से गांव में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिसे बदलवाने के लिए उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक गुहार लगाने के बाद भी समस्या ऐसे ही बनी हुई है और ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। विद्युत विभाग की अफसरशाही की लापरवाही की यह तस्वीर क्षेत्र के आकलपुर गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के उपभोक्ताओं विद्युत आपूर्ति करने के लिए लगाया गया एक पोल का उपरी हिस्सा पिछले करीब 4 माह से टूटा हुआ है। जिस लगा 10 केवीए का ट्रांस्फार्मर कभी भी गिर सकता है और हाईटेंशन तार हवा में झूलते नजर आते हैं और कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनेकों बार कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक समस्या से अवगत कराते हुए टूटे पोल को बदलवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर उपकेंद्र प्रभारी जेई सतेन्द्र चैहान का कहना है कि मामला जानकारी है तथा समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है जल्द ही पोल को बदल कर दूसरा पोल लगा दिया जायेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>