" data-ad-slot="">

पिछले 170 दिनों में सबसे कम कोरोना के मामले, गौतमबुद्धनगर में अबतक सबसे कम मामले आए

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा(एजेन्सी)। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या रविवार को घटकर 2.78 लाख रह गई जो पिछले 170 दिन में सबसे कम है। गौतमबुद्ध नगर में सबसे कम 19 मामले दर्ज किए तो उत्तर प्रदेश मंक कुल 995 नए कोविड के मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। इसने कहा, ‘‘भारत में उपचाराधीन मामले कुल मामलों का महज 2.74 प्रतिशत हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 97,61,53 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा ठीक हो चुके एवं उपचाराधीन मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह 95 लाख के करीब पहुंच चुका है। फिलहाल यह आंकड़ा 94,82,848 का है। इसने कहा, ‘‘ स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या सामने आ रहे नए मरीजों से अधिक है तथा इससे स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.82 फीसद हो गई है।’’ मंत्रालय ने कहा कि छह महीने बाद दैनिक मामले 19,000 के नीचे चले गगए हैं और पिछले 24 घंटे में 18,732 नए मामले सामने आए हैं। इसने कहा कि एक जुलाई को संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आए थे और 76.52 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदशों से हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ केरल में सर्वाधिक 3,527 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में 2,854 नए मरीजों का पता चला है।’’ भारत में रविवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>