रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में अपने घर लौट रहे युवक को गांव के लोगों द्वारा मारपीट कर की गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को घंटों तक बंधक बनाये रखा। पीड़ित के पिता ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। गांव मारहरा निवासी देवराज पुत्र प्रताप ने शिकायत की है कि रविवार शाम करीब 7 बजे उसका पुत्र मोहित घूम कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चार लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा मारपीट करते हुए जबरन अपने घर में बंधक बना लिया। युवक किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर घर पहुंचा और समूचे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तों जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…