रबूपुरा। शादी समारोह में आई किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक द्वारा बहल-फुसला कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर बताया जाता है कि सूचना पर पहंुची पुलिस ने किशोरी को सहकुशल बरामद कर लिया। जबकि उक्त युवका मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस मामले को कहा सुनी का बताते हुए दोनों पक्षों में समझौता होने का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी शादी समारोह के दौरान रविवार को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बावजूद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहंुची पुलिस ने किशोरी को युवक के घर से बरामद कर लिया तथा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…