रबूपुरा। बीती रात कस्बे में मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे नोएडा रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान एक पक्ष की तरफ से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए मामले को मारपीट का बता रही है तथा शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला कुरैशियान में सोमवार देर शाम दो युवकों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना पाकर दूसरे पक्ष के भी दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गये और जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव हुआ। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है इस दौरान एक पक्ष की तरफ से कई राउंड़ फायरिंग की गई। वहीं सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पूर्व एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष पर अवैध रूप से मीट का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। जिसके कारण दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…