" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को दबोचा, जिनके पास से लूटी हुई कार व अन्य सामान बरामद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने बीती रात मुठभेड उपरान्त लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है तथा उनकी निशादेही पर उनके एक अन्य साथी को धर दबोचा है। पुलिस ने उपरोक्त बदमाशों से लूटी हुई कार, मोबाईल, तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार बुद्धवार रात गश्त के दौरान गांव तिरथली के समीप से संदिग्ध घूम रहे दो युवकों को गिरफतार करने का प्रयास किया तो वह पहले से कार में बैठे साथियों के साथ भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। जिनके पास से बरामद कार लूटी हुई थी तथा दो तमंचा, 4 कारतूस व एक चाकू बरामद किये। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर एक और अन्य बदमाश को गिरफतार करते हुए उससे 5 फोन बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों की पहचान आशीष पुत्र राजेश निवासी सौंहदा थाना खुर्जा, सुमित पुत्र विनोद निवासी काबड़ौत थाना शामली, राहुल पुत्र वेदपाल निवासी नरसैना जिला बुलंदशहर, महेश पुत्र सूरज निवासी भगवन्तपुर थाना आहार व इमरान पुत्र सगीर निवासी दादूपुर थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाश क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे तथा गत 29 अगस्त को चिपियाना निवासी संदीप से यमुना एक्सप्रेस वे पर मोवाईल लूट की वारदात की थी। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना अंर्तगत सम्बंधित धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>