ग्रेटर नोएडा,24 सितम्बर। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रक्तदान शिविर का आयोजन बिसरख गांव में बाबा ढुका हरकिशन के यहाँ किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम बिसरख के रावन डीजे ग्रुप के सहयोग से किया गया, जिसमें डीजे ग्रुप के परिवार के लोगों ने महिलाओं व ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। क्लब सचिव विनय गुप्ता ने बताया कि कैम्प में 36 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 6 लोगों के फार्म हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रिजेक्ट हो गये, बाक़ी 30 लोगों ने रक्तदान किया। स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने के अन्तराल पर रक्तदान करते रहना चाहिए, आपके द्वारा डोनेट किया गया रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ,कपिल गुप्ता ,गौरव बंसल, विनय गुप्ता ,विजय शर्मा ,मूलचंद शर्मा व ग्राम वासी अंकित पहलवान, सुंदर भाटी, अनिल भाटी , मोहित भाटी (रावन डीजे) प्रिन्स भाटी, आदि सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…