पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान भाग रहा था बदमाश

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान भाग रहा था बदमाश

रबूपुरा। बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की एक बाईक बरामद हुई है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूटपाट के दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उधर सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम गठित कर बदमाश के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव के मुताबिक सोमवार देर रात पुलिस क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप गश्त कर रही थी तथा सूचना पर यमुना एक्सप्रेस से के किनारें बने पांइट पर चैकिंग शुरू की गई। इसी दौरान दनकौर की तरफ से आ रहे बाईक सवार को रूकने का इशारा किया गया तो उसने बाईक दौड़ा दी एवं पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। उधर पुलिस की जबावी फायरिंग में बदमाश को पैर में गोली लगने से वह गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व बगैर नम्बर प्लेट की बाईक बरामद हुई है तथा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशन नागपाल निवासी गिनौरा नगला, थाना खानपुर बुलंदशहर के रूप में हुई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES