एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचन्द शर्मा का ग्रेनो में हुआ भव्य स्वागत

एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचन्द शर्मा का ग्रेनो में हुआ भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। एमएलसी शिक्षक विधायक पंडित श्रीचन्द शर्मा का ग्रेटर नोएडा के ग्राम बदौली में भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष महेश चन्द शर्मा के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत। कार्यक्रम की भव्यता को देख कर भाव विभोर हो गये पंडित श्रीचंद शर्मा अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कठिन परिश्रम और आपकी आत्मीयता का मैं जीवन पर्यन्त ऋणी रहूँगा। जो ऐतिहासिक जीत अपने मुझे दिलायी है उसके लिये मैं आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ और मैं सदैव आपकी सेवा के लिये तत्पर रहूँगा।
एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचन्द शर्मा का ग्रेनो में हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम में बिजेन्दर भाटी, सतीश भाटी, देवा भाटी, महेन्द्र भारद्वाज, परमानंद शर्मा, धर्मेंद्र भाटी, संजय भाटी, सोविंदर कपासिया, नीरज शर्मा, रणवीर शर्मा, संजय, चन्द्र मणि भारद्वाज, ओमकार गुप्ता, रीना त्रिपाठी, गीता सागर, ममता तिवारी, ऊषा वत्स, शांति सिंह, गजेन्दर दत्त डाबरा, संजय चौहान, नवीन भाटी, देवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, वेदपाल डागर, भगवत शर्मा, विनीत प्रधान, सुनील यादव, मुकेश दीक्षित, प्रेमचंद शर्मा, अवध बिहारी एवम् भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES