" data-ad-slot="">
Categories: लखनऊ

पेटीएम से कर सकेंगे उ.प्र. परिवहन की बसों में टिकट बुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्री अब पेटीएम एप से भी अपनी टिकट बुकिंग करा सकेंगे। यात्रियों की डिमांड पर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। रोडवेज मुख्यालय में निगम अध्यक्ष संजीव सरन, प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर, पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अभिषेक राजन, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अनुज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से लोकार्पण कर इसकी शुरुआत की। अभी तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के यात्री टिकट बुकिंग के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, यूपीआइ एप का ऑनलाइन बुकिंग में उपयोग करते थे। अधिकांश यात्री पेटीएम की सुविधा की मांग कर रहे थे। यही नहीं प्रदेश की सीमाओं के निकटस्थ राज्यों जैसे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमांचल व जम्मू कश्मीर आदि के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। दरअसल पेटीएम की टीम ने ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन को लेकर 400 से अधिक मार्गो पर 1000 से अधिक बसों में इस सुविधा के लिए दो हफ्तों का ट्रायल लिया था। इस अवधि में 186 मार्गो पर यात्रियों का इस एप के जरिए बुकिंग का रुझान देखने को मिला। लगभग 40 लाख रुपये के 6000 टिकट इस अवधि में बुक कराए गए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की स्लीपर या आरामदेय श्रेणी की 12 बसें, प्लेटिनम लाइन श्रेणी की लगभग 81 वॉल्वो-स्कैनिया, 281 शताब्दी व पिंक (2बाई 2) बस, 252 जनरथ (3बाई 2) आदि बसों में सीट बुकिंग यात्री पेटीएम एप के माध्यम से करा सकेंगे। पेटीएम से प्रदेश की बसों में यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए 25 प्रतिशत तक के कैशबैक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 150 रुपये होगी। इस छूट को पाने के लिए बस टिकट बुक करने वाले यात्री को प्रोमो कोड (यूपीएसआरटीसी) का प्रयोग करना होगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>