" data-ad-slot="">

यथार्थ अस्पताल में पैंतीस वर्षीय महिला के घातक ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक हुआ आपरेशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया और टेक्नॉलॉजी से मरीज का आपरेशन हुआ सम्भव

ग्रेटर नोएडा। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में छह घंटे की सर्जरी से 35 वर्षीय महिला के घातक ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज किया गया। मस्तिष्क की मस्तिष्क की महत्वपूर्ण संरचना तक पहुंचकर सर्जरी करने के लिए इमेजिंग तकनीक का उपयोग किया गया और अब मरीज बिल्कुल ठीक है। गाजियाबाद निवासी महिला अनीता को लगातार दो सप्ताह से सिरदर्द की शिकायत थी, लेकिन वह इसे साधारण समझकर अनदेखा करती रही, लेकिन जब सिर दर्द के कारण सामान्य जीवन प्रभावित होने लगा तो उसने परेशान होकर डॉक्टर से सम्पर्क किया। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसाइंस विभाग के निदेशक डॉ. पी.के. झा ने बताया कि इस तरह के ट्यूमर दुर्लभ होते हैं और मस्तिष्क के आसपास की नशों में सूजन पैदा करते हैं, इसलिए इस सथिति में बारीकी से विश्लेषण की आवश्यकता होती है। ट्यूमर के स्थान को खोजना मुष्किल होता है। ट्यूमर को पूरी तरह निकालने में डॉक्टरों की टीम को करीब 6 घंटे लगे। यह सर्जरी एक बडी सफलता रही। उन्होंने बताया कि यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में उपलब्ध एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया और टेक्नॉलॉजी के साथ मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरुरत नहीं पड़ती है, जिससे उनका समय पर इलाज सम्भव हो पाता है। अस्पताल के एमडी डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने अतीत में न्यूरोसर्जरी के कई जटिल मामलों को सफलतापूर्वक सम्भाला है। इनमें कई केस ऐसे भी थे जो बहुत चुनौतीपूर्ण थे जिनका किसी अस्पताल में निदान नही हो पाया था। डॉ. पी.के. झा ने बताया कि महिला की इतनी सावधानी पूर्वक आपरेशन किया गया, जिसमें ब्लड की कोई जरुरत नहीं पड़ी, यह मामला बहुत ही क्रिटिकल था। इन्हों ने अस्पताल में किए गए एक चार दिन के बच्चे की और एक व्यक्ति के स्पाइन की क्रिटिकल सर्जरी का उल्लेख किया, उन्होंने बताया कि इन सभी का आपरेशन एक अत्याधुनिक मशीन व तकनीकी से ही सम्भव हो पाया है, जो ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध है। इस दौरान डॉ. विशाल जैन, यथार्थ त्यागी, निदेशक यथार्थ अस्पताल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>