#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में रह रहे आरोपी को पकड़ने आई गैरप्रान्त व स्थानीय पुलिस पर परिजन व अन्य लोगों द्वारा हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इसी के साथ पुलिस के हथियार लूटने का भी प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल को देखकर कर आरोपी फरार हो गये। कोतवाली पुलिस ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव मेंहदीपुर निवासी रहीस पुत्र फरियाद के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद में सेव का ट्रक बेचने का मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ अभियुक्त की गिरफतारी के लिए गांव पहुंची और उसे दबोच लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस से हाथापाई व पथराव शुरू कर दिया और मौका पाकर वह फरार हो गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुआ। वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी के परिजनों द्वारा पुलिस के हथियार लूटने का भी प्रयास किया गया लेकिन सूचना मिलने पर पहंुचे भारी पुलिस बल को देख सभी फरार हो गये और पुलिस को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी रहीस व उसके भाई एवं करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…