नई दिल्ली,8 जुलाई। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के पहले दिन उद्घाटन भाषण देंगे। तीन दिवसीय चलने वाले इस वर्चुअल सम्मेलन का विषय है ‘बी द रिवाइवल : इंडिया एंड अ बैटर न्यू वर्ल्ड’, इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में 30 देशों के 5000 वैश्विक प्रतिभागियों को 75 सत्रों में 250 वैश्विक वक्ता संबोधित करेंगे। इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य वक्ताओं में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर, जी.सी. मुरमू, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, आध्यात्मिक नेता श्रीश्री रविशंकर, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब और गृह सचिव प्रीति पटेल, भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर और अन्य शामिल हैं। इस कार्यक्रम में मधु नटराज की “आत्मनिर्भर भारत” पर एक शानदार प्रस्तुति होगी और सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर के 100वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके तीन प्रतिष्ठित छात्र संगीत का एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…