" data-ad-slot="">

प्रयागराज से राजपथ परेड में एनसीसी के सात कैडेट का हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रयागराज। गणतंत्र दिवस पर इस बार प्रयागराज के सात एनसीसी कैडेट नई दिल्ली में राजपथ पर आरडी परेड में शामिल होगें। इनमें से दो का चयन यूथ एक्सचेंज के लिए भी हो गया है। यहां तक पहुंचने के लिए इन कैडेट को छह महीने तक कई स्तर की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। हालांकि देश भर के लाखों कैडेट में से कुछ का ही इसके लिए चयन होता है। यह मौका कैडेट के लाइफ में सिर्फ एक बार आता है। इसकी चयन प्रक्रिया काफी कठिन है और जुलाई से शुरू होकर दिसंबर तक पूरी होती है। इसके लिए पहले बटालियन स्तर पर उसके बाद ग्रुप स्तर, इंटर ग्रुप और फिर नेशनल स्तर पर चयन होता है। इन सब प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्रयागराज ग्रुप से सात कैडेट का चयन हो चुका है। इसमें पांच पुरुष और दो लड़कियां है। चयनितों में अभय सिंह राजपथ पर ड्रिल में शामिल होंगे तो आदर्श कुमार व दीपमणि मिश्रा पीएम रैली में रहेंगे। इसके सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी रहेंगे। आरडी परेड के लिए चयनितों में फैजाबाद के गांव भदौली खुर्द, पूरा बाजार निवासी अभय सिंह हैं। वह केएस साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या से स्नातक कर रहे हैं। इसी कॉलेज से स्नातक करने वाले बस्ती के गांव बेलसड़ निवासी दीपमणि मिश्रा का भी चयन हुआ है। इविंग क्रिश्चियन कालेज से स्नातक करने वाले प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी आनंदित राज, इलाहाबाद विश्वविद्याल से स्नातक करने वाले प्रयागराज के खुदाईपुर गांव निवासी मोहम्मद अल्ताफ, ईश्वर शरण डिग्री कालेज से स्नातक करने वाले अमेठी के अढऩपुर भट्टपुरवा निवासी आदर्श कुमार का चयन हुआ है। इसके अलावा जगत तारन गल्र्स डिग्री कालेज की श्रेया तिवारी और नेवल यूनिट की सुनैना का चयन हुआ है। दोनों लड़कियां प्रयागराज की रहने वाली हैं। एनसीसी के कर्नल पीपी दामोदरन ने बताया कि आरडी परेड के लिए चयनित कैडेट को सेना में अफसर बनने का मौका मिलेगा। यह सभी आर्मी अफसर के लिए होने वाले एसएसबी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>