" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी-महेंद्र सिंह नागर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 अक्टूबर। दादरी विधान सभा के कल्दा गांव में उम्मीद संस्था ने क्षेत्र मे घटते भूजल स्तर के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने कहा लगातार भूजल का स्तर गिरना क्षेत्र तथा आम जन के लिए चिंता का विषय है। क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर के कारण किसानों के सामने फसलों के लिए पानी की समस्या धीरे-धीरे पांव पसार रही है, हमें अधिक से अधिक पानी बचाने के तरीकों पर विचार करना होगा तथा पानी की बर्बादी को रोकना होगा। उम्मीद संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र नागर व राष्ट्रीय महासचिव जागेश कुमार ने बताया कि भूजल स्तर गिरने का मुख्य कारण तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता औद्योगिकरण, फैलते शहरीकरण के अलावा ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न जलवायु परिवर्तन भी इसके लिए जिम्मेदार है, प्राकृतिक जंगलों के स्थान पर कंक्रीट के जंगल खड़े हो रहे हैं जंगलों के काटने से धरती के अंदर पर्याप्त मात्रा में वर्षा जल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे भूजल में तेजी से गिरावट आ रही हैं। अजय पाल नागर व योगेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें भूजल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। संस्था का प्रोग्राम प्रधान योगेंदर नागर टीनू नंबरदार एवं अरविंद प्रधान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह नागर के द्वारा की गई तथा संचालन डॉक्टर देवेंद्र नागर ने किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रहम सिंह, बाबू जयपाल सिंह, बाबू नेताजी, सुभाष नेताजी, सचिन नागर, नरेंद्र पार्षद, कालू प्रधान, संजीव मुकदम तथा गांव के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>