" data-ad-slot="">

कम्प्यूर साइंस में प्रवेश के लिए छात्रों का रुझान कायम- रोहित पाण्डेय, हेड, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट जीएनआईओटी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,11 अक्टूबर। इण्टरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों में इंजीनियरिंग की तरफ अधिकतर रुझान देखने को मिलता है, इंजीनियरिंग के छात्रों की पहली पसंद कम्यूटर साइंस ब्रांच ने ले लिया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष में भी कम्प्यूटर साइंस की डिमांड लगातार बढ़ी हुई है। छात्रों का मानना है कि कम्प्यूटर साइंस और इन्फार्मेशन टेक्नॉलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री करने से रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्व विद्यालय में प्रवेश परीक्षा(यूपीएसईई)का परिणाम अनुमानतः 20 अक्टूबर तक जारी होना है। सीधी प्रवेश की प्रक्रिया परिणाम आने से पहले ही शुरु हो चुकी है। पूर्व में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए कोर ब्रांच मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल और सिविल ब्रांच की भारी मांग हुआ करती थी, परन्तु इन्फार्मेशन टेक्नॉलॉजी के बढ़ते अवसर को देखते हुए छात्रों में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच की भारी मांग बढ़ गयी है और कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश का ग्राफ पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम हुआ है। इससे कॉलेज प्रबध और विश्वविद्यालय ने कम्प्यूटर साइंस में कई नए-नए ब्रांच की शुरुआत की है। कम्प्यूटर साइंस इन आर्टिफिशियल इंटलिजेन्स, कम्प्यूटर साइंस इन आर्टिफिसियल इंटलिजेन्स एण्ड मशीन लर्निंग कम्प्यूटर साइंस इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा कम्प्यूटर साइंस इन डेटा साइंस। इन ब्रांचों में भी उम्मीद से ज्यादा छात्रों ने अपना रुझान दिखाया है, जिन कॉलेजों ने इन कोर्स को शुरु किया है वो इनकी सीट बढ़ाने का सोच रहे हैं तथा जिन्होंने इसे शुरु नहीं किया है, इसकी मांग को देखते हुए इनको लेने का मंथन शुरु कर दिए हैं। रोहित पाण्डेय हेड, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि विगत वर्षों में कम्प्यूटर साइंस की अच्छी मांग होने के पिछले छात्रों को मिले अच्छे रोजगार के अवसर को माना जा रहा है और ये अभी कई वर्षों तक ऐसे ही मांग रहने की उम्मीद है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>