ग्रेटर नोएडा,11 अक्टूबर। बेटियों के जन्म को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने के अभियान में जुटी सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत की टीम ने अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल और बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वहां जन्मी बच्चियों को प्रोत्साहन किट देकर उनका इस दुनिया मे आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने नवजात बच्चियों को प्रोत्साहन किट देते हुए कहा कि बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिये शासन प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के द्वारा विभिन्न स्तर पर किये जा रहे प्रयासों का एक ही उददेश्य है कि लोग अपनी सोच में बदलाव लाएं और बेटों की भांति कन्या जन्म पर भी खुशियां मनाये उसे भरपूर पोषण उप्लब्ध करायें, क्योंकि यही बेटिया हमारे जीवन का आधार है। संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बताया कि बेटियों को लेकर लोगों की सोच में बदलाव को लेकर संस्था द्वारा मिशन बेटी अभियान की शुरुआत की गयी है, जिसके अन्तर्गत महिलाओं के जीवन मे आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर गोष्ठियों नुक्कड़ नाटकों और बैठकों के जरिये लोगों को जागरुक किया जायेगा। इसी के तहत हर रविवार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जन्मी नवजात बच्चियों को प्रोत्साहन किट देकर उनका स्वागत किया जाता है। इस मौके पर रणवीर चौधरी, रमनदीप कोर, सुनीता यादव, अरविंद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…