" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

घर-घर शिक्षा की अलख जगा रहा है दरयाव आदर्श वंश शिक्षा समिति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,11 अक्टूबर। दरयाव आदर्श वंश (डीएवी) शिक्षा समिति ने शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत अच्छेजा गांव में एक शिक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन संजय नागर के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें सभी माताओं बहनों बुजुर्गों एवं युवा साथियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी का संचालन मास्टर देवेंद्र नागर एवं अध्यक्षता मास्टर बलजीत ने की। डीएवी समिति के सदस्य डॉक्टर रविंद्र पवाँर ने बताया कि मेहनत के साथ हम शिक्षा का कोई भी मुक़ाम हासिल कर सकते हैं और अपने जीवन स्तर को उठा सकते हैं। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर रोहतास चौधरी ने बताया कि हमें अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए एवं अपने लक्ष्यों पर चलकर सफलता हासिल करनी चाहिए। समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सुरेश नागर ने बताया कि समाज और देश का विकास तभी संभव है जब हर घर तक शिक्षा पहुँचे शिक्षा इस स्तर की हो ज़ो हमें कामयाबी की तरफ़ ले जाए। गांवों में ये सही समय पर सही मार्गदर्शन का ना मिलना भी युवाओं को प्रतिभाहोने के बावजूद भी असफलता की तरफ़ ले जाता है एवं उन्होंने बताया कि गांव के वास्तविक विकास के लिए प्रत्येक गाँव में लाइब्रेरी का होना अतिआवश्यक है, क्योंकि प्रतिभाएं पैदा नहीं होती उन्हें मार्ग दर्शन देकर तैयार किया जाता है। संजय नागर ने अपने विचार रखते हुए बताया कि शिक्षा जागरूकता अभियान के द्वारा लोगों को जागरूक कर काफ़ी हद तक सफलता पायी जा सकती है। शिक्षा जागरूकता संगोष्ठी में शांति देवी,जयवंती देवी, ऐडवोकेट गजराज नागर, कपिल, मोहित शर्मा एवं राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>