" data-ad-slot="">

रामईश फार्मेशी संस्थान में ई-कॉमर्स इन फार्मास्यूटिकल विषय पर वेबिनार का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,10 अक्टूबर। रामईश फार्मेसी संस्थान एवं डिजिटल हेल्थ प्लेटफ़ार्म से एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था “ई-कॉमर्स इन फार्मास्यूटिकल” वेबिनर में वक्ता के रूप में रैन्बैक्सी के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुलाटी ने बताया कि आगामी भविष्य ई-कॉमर्स का ही रहने वाला है। जैसे आज हम हर सामान खरीदने से पहले उसके बारे में जानकारी लेने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते है और पूरी तरह संतुष्ट होने पर ख़रीदारी करते है वैसे ही दवाओं के व्यापार में आज घर बैठे हम उच्च गुणवक्ता की दवा उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकते है। ये दवाएं ना सिर्फ उचित मूल्य पर मरीज को उपलबद्ध करवाई जाती है बल्कि इनकी गुण वक्ता को भी प्रामाणित किया जाता है। साथ ही मरीज को दवा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलबद्ध करवाई जाती है जिससे दवा का उच्चतम लाभ मरीज को मिल पाता है। वेबिनार में 1 एमजी टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और डिजिटल हेल्थ प्लेटफ़ार्म के सदस्य डा. वरुण गुप्ता ने बताया कि आज समय बदल चुका है और कोरोना जैसी महामारी ने हमें ये समझा दिया है कि वक्त के साथ चलने में ही हमारी भलाई है। डा. गुप्ता ने बताया कि दवा व्यापार आज अपने चरम पर है, कोरोना काल में जहां सभी उद्योयोग मंदी कि मार झेल रहे थे वहाँ दवा निर्माण नयी बुलंदियाँ हासिल कर रहा था और इसी लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व की फार्मेसी भी कहा था। डा. गुप्ता ने बताया कि ई-फार्मेसी से ना सिर्फ मरीज को लाभ मिलता है बल्कि मरीज के स्वास्थ्य चक्र और बीमारी को समझने में भी कारगर होती है। डा. गुप्ता ने बताया कि कैसे हम मशीन लर्निंग और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके स्वास्थ सेवाओं का भरपूर लाभ उठा सकते है। वेबिनार के आयोजन में एमजी के मोहम्मद कासिम अली, डा. जैनेन्द्र जैन, डा. संदीप बंसल, डा. राहुल कौशिक, डा. शारदेन्दु मिश्रा एवं लोकेश शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>