ग्रेटर नोएडा। शासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किए जा रहे हैं ,जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा सेक्टर 12 के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ। मुख्य कार्यक्रम मामूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह एवं जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से स्वेटर वितरण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समस्त अधिकारियों की लगाई ड्यूटी। अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर स्कूली बच्चों को वितरण किए जा रहे हैं स्वेटर। जेवर तहसील के अंतर्गत ख्वाजपुर गांव में एसडीएम जेवर गुंजा सिंह एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण बच्चों को स्वेटर वितरण किया। मंगलवार को विकास खंड दादरी के ग्राम पंचायत बिसाहड़ा , बिसरख में जलपुरा विद्यालय में जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी दादरी एवं विसरख नेहा सिंह के द्वारा स्वेटर वितरण करवाया गया। बिसरख ब्लाक के अंतर्गत ग्राम इटेहड़ा में जिला विकास अधिकारी अनवर शेख एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण क्या गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…