" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

फिल्म की शूटिंग में स्थानीय लोगों ने किसान की भूमिका में लगाए नारे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। क्षेत्र के गांव में मंगलवार को हुई एक फिल्म की शूटिंग देखने को आस-पास के गांवों से सैकड़ों पुरूष व महिलाएं मौके पर पहुंचे। हालांकि किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। वहीं गांव जाने के रास्ते बैरिकेट होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। शूटिंग स्थल पर आम व्यक्तियों द्वारा फोटो खींचना प्रतिबंधित था। जानकारी अनुसार गावं उटरावली स्थित जंगल में एक फिल्म के लिए कुछ दृश्य तैयार किये गये। दृश्य किस के लिए बनाये जा रहे हैं इसके सम्बंध में अभी कोई जानकारी नहीं हैं तथा शूटिंग यूनिट के सदस्य भी कुछ बताने से बचते नजर आये। हालांकि की मौके के दृश्य देखते हुए आभास हो रहा है कि जो फिल्म तैयार होगी उसमें किसान आंदोलन को मुद्दा बनाया जायेगा। तैयार किये गये दृश्य मे हाथों में बैनर लेकर, टैªक्टर आदि के साथ सैकड़ों लोग किसान की भूमिका में किसान एकता जिंदाबाद, अपनी जमीन नहीं देंगे के नारे लगाये जा रहे थे तो उधर भारी संख्या में पुलिस बल बैरिकैट कर उन्हें रोके हुए था। बताया जाता है कि अभिनेता सुनील ग्रोवर किसान नेता की भूमिका नजर आयेंगे तो वहीं कई बड़े अभिनेता फिल्म में अहम रोल अदा कर रहे हैं। जिसके सम्बंध में खुलासा नहीं किया जा सकता। क्षेत्र में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और एक बड़ी अदाकारा के पहंुचने की चर्चा आग की तरह फैली हुई थी। जिसे देखने को सैकड़ों लोग वहां पहंुचे थे लेकिन उनके नहीं आने से निराश लौटना पड़ा। उधर क्षेत्र में हुए शूटिंग के आयोजन से क्षेत्रीय लोग काफी उत्साहित नजर आये। जानकारों के मुताबिक आगामी दिनों में यमुना एक्सप्रेस के किनारे स्थित निलौनी गांव में कुछ और दृश्य तैयार किये जायेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

2 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>