" data-ad-slot="">

प्रेम प्रसंग में पति संग मिलकर की बीटेक छात्र को उतारा था मौत के घाट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर के गांव मंगरौली में 4 दिन पहले बीटेक छात्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का आरोपी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को पता चलने पर दोनों ने मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव मंगरौली निवासी विकास पुत्र मूलचंद (19) का शव गांव में ही उसके घर के पास पड़ा मिला। परिजनों ने विकास की करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मृतक के गले मे निशान देखे, जिससे हत्या किये जाने का शक हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के फोन की डिटेल निकाली। जिसमे पडौस की महिला का नम्बर मिला और दोनों के बीच बात चीत किये जाने की बात सामने आई। वहीं दोनों पति पत्नी भागने के फिराक में लग गए। पुलिस ने दोनों को सोमवार की सुबह जेवर के खुर्जा अंडरपास से दबोच लिया और दोनों ने पूंछतांछ शुरू की। कोतवाली एसएसआई फिरोज खान ने बताया कि मृतक विकास का गांव की ही एक महिला से दो साल से प्रेम प्रसंग थे। जब महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसपर एतराज किया और युवक से इस बारे में मना भी किया। आरोप है कि जब दोनों पति पति ने उससे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसपर दोनों ने उसकी हत्या की प्लानिंग की और शुक्रवार की रात उसे प्लान के मुताबिक घर बुला लिया और दोनों ने मिलकर महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव मृतक के घर के पास से फेंक दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>