" data-ad-slot="">

भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों और भाईचारे का संदेश देती है- ओम विरला, लोकसभा अध्यक्ष

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-गौतमबुद्ध विवि में प्रेरणा विमर्श 2020 विरासत के समापन पर प्रख्यात विचारक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा,9 फरवरी। हमारी संस्कृति सनातन है और भारतीय संस्कृति के कारण हमारे देश की विश्व में आज एक विशिष्ट पहचान है। भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों और भाईचारे का संदेश देती है। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, यह लोकतंत्र हमारी पुरातत्व संस्कृति है, जो हमारे पास आजादी के पहले से ही विद्यमान है। इस संस्कृति को न मुगल मिटा सके न अंग्रेज, यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श 2020 विरासत के समापन पर कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र आजादी के बाद नहीं मिला बल्कि यह हमारी पुरातन संस्कृति है। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख रामलाल,  गोवा की पूर्व राज्यपाल और प्रख्यात साहित्यकार मृदुला सिन्हा, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुपलति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा, अभिनेता गजेंद्र चौहान, राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह समेत देश के कई प्रख्यात विचारक शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसंपर्क प्रमुख रामलाल ने वंदेमातरम का नारा लगवाकर समापन समारोह में शामिल प्रबुद्ध जनों में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीयता और धर्मनिरपेक्षता जैसे विषयों को लेकर भ्रम फैलाया गया है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने धर्म और रिलीजन के भेद को स्पष्ट करते हुए कहा कि दोनों को एक अर्थ में नहीं लिया जा सकता। रिलीजन का आधार पूजा पद्धति है जबकि धर्म में पूजा पद्धति के अतिरिक्त और भी कई विषय सम्मिलित हैं। सत्र में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहाकि समाज में महिलाओं के प्रति दृश्टिकोण बदलने की आवश्यकता है। सम्मेलनों में केवल महिलाओं की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। वहां महिला सुरक्षा व समस्या, महिला लेखन के स्तर की चर्चा होनी चाहिए। क्योंकि महिला और पुरुष दोनों ही समाज का बराबर का अंग हैं और भारतीय संस्कृति में भी अदर्धनारीश्वर की परिकल्पना दी गई है। उत्तर-प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में प्राचीन व विशिष्ट है। हमारे वेद, नदियां हमारी विरासत हैं। हमारे संस्कार, वाणी,  विचार अद्भुत हैं। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि जबतक हम अपने देश, अपने समाज को अपना नहीं समझेंगे, तबतक समाज की अव्यवस्था ठीक नहीं हो सकती। ये देश मेरा है, बच्चों में ये संस्कार देने की आवश्यकता है। सत्र के प्रारंभ में केशव संवाद पत्रिका के सिने विमर्श और भारतीय विरासत विशेषांक का विमोचन किया गया। प्रेरणा विमर्श 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष अणंज त्यागी ने पत्रिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर निबंध और पत्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं के साथ ही फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता में आईएमएस के आयुश श्रीवास्तव, आईआईएमटी की ऋशिता सिंह और आईएमएस की श्वेता आर्या को क्रमषः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया। विषेश प्रोत्साहन पुरस्कार दिव्यांग ऋतु श्रीवास्तव को मिला। इसी प्रकार प्रतिभा खोज पुरस्कार वीएनपी मेरठ की अदिति गर्ग, जेआईएमएस की दिशा सिंह और आईएमएस की दिव्या ने प्राप्त किए। लघु फिल्म पुरस्कार के विजेता आईआईएमटी के ऋशिकेष सिंह और अभिषेक शर्मा व आईएमएस की जैनब रहीं। इसी प्रकार वृत्तचि़त्र पुरस्कार पीआईएमएस की श्वेता दत्ता, आईआईएचएस की ऋतिका बोरा और डीएमई के उत्सव मिश्र ने झटका। महिला पत्रकार सम्मान के लिए पत्र लेखिका अनुपमा अग्रवाल, रेडियो जॉकी रेखारानी और वरिष्ठ लेखिका अद्वैता काला को चुना गया। तीन दिन के इस आयोजन में हजारों छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>