रबूपुरा। जंगल में घूमने वाले आवारा पशु से फसल को होने वाले नुकसान ने किसानों की परेशानी को बढ़ा रखा है। कडाके की सर्दी में खेतों की रखवाली के बावजूद भी किसान इनसे फसल को बचा पाने में असर्मथ नजर आ रहा है। प्रशासन से कई बार इन्हें पकड़े जाने की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के सब्र का बांध टूट गया और मारहरा गांव के किसानों ने दर्जनों पशुओं को घेर कर गांव स्थित सामुदायकि केंद्र में बंद कर दिया। किसान राकेश कुमार, हरपाल सिंह, राजीव कुमार, श्रीपाल सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, यतेन्द्र आदि ने बताया कि गांव में बेसहारा घूम रहे गोवंशों का आतंक फैला हुआ है। सैकडों की संख्या में पशु हैं। जिनका झंुड जिसे खेत में पहंुच जाता है पूरी फसल को तहस नहस कर देता है। किसान के पास परिवार पोषण के लिए एकमात्र खेती ही सहारा होती है। फसल को मुकाम तक पहंुचाने के लिए रात दिन एक करना पड़ता है तथा मंहगे खाद्य, बीज उर्वरक की मार झेलनी पड़ती है। जिसे यह पशु नष्ट कर रहें है। अगर फसल नष्ट हुई तो किसान आर्थिक संकट की चपेट में आ जाता है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। इसी से नाराज किसानों ने रविवार को दर्जनों गौवंशों को घेर कर गांव के सामुदायिक भवन में बंद कर दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…