" data-ad-slot="">

प्रेरणा एप्प के विरोध में शिक्षको ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।  “प्रेरणा एप्प” के विरोध में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर पर शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में बीएसए  कार्यालय पर सैकड़ों अध्यापकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेघराज भाटी ने की एवं संचालन प्रवीण शर्मा ब्लाकध्यक्ष दनकौर ने किया। सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। संघ का कहना है कि प्रेरणा एप्प लागू कर शिक्षकों को अपमानित किया जा रहा है। हमारी व्यक्तिगत जीवन पर प्रहार है। जिलाध्यक्ष मेघराज भाटी ने समस्त साथियों से अपील की कोई भी अध्यापक प्रेरणा एप्प डाउनलोड न करे। सरकार या विभाग जबरजस्ती नहीं कर सकता। जिला संरक्षक अशोक शर्मा ने सभी अध्यापकों से एकता की अपील की है। जिलामंत्री हेमराज शर्मा ने  प्रेरणा एप्प के नुकसान बताये। जिलाउपाध्यक्ष बलेराम नागर एव गजन भाटी ने भी एकता के साथ विरोध की अपील की। ब्लाक अध्यक्ष दादरी रवि भाटी ने प्रेरणा एप्प की खामियां बताई। कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष ज्योतिमर्य पांडे एव बृजेशपाल सिंह, अमर भाटी, दीवान सिंह, सुरेश नागर एव जिला सयुक्त मंत्री पुष्पा पन्त,संघठन मंत्री स्मिता सिंह, माजिया सुल्ताना, विनोद सिंह, अनिल चौधरी, मुनीश चौधरी, जिला प्रचार मंत्री अरविंद शर्मा,सतीश पीलवान, सुमन पटेल वर्मा, स्वेता वर्मा, भूपेंद्र नागर अन्नू शर्मा, ब्लाकमंत्री चंदा कुमारी,ब्लाकमंत्री वेदप्रकाश गौतम ब्लाकमंत्री रैदास, स्वामी संजय शर्मा ने ओजश पूर्ण विचार रखे। कुमार,सतपाल लोहिया एबीआरसी रामकुमार शर्मा एवं एबीआरसी कविता भटनागर, नित्यानंद शर्मा, चंचल शर्मा, श्याम सिंह विकल जी,नीतू पाठक,,चंचल शर्मा सौकत अली विनीत रावत, प्रीति पांडे, ऋचा तिरुपति, प्रदीप आर्य, अतुल उपाध्याय, धीरज शर्मा,सविता अवाना, सबनम अधाना,पिर्मिन्दा चौहान,छाया मिश्रा, मंजू शुक्ला , विप्रा वशिष्, रामकिशन शर्मा आदि। संघर्षीय जीवन में अध्यापकों ने पहली बार विद्यालय समय के बाद धरने म सम्मलित होकर सन्देश दिया कि हम अपने अधिकारों के लिए हर परिस्थितियों में तैयार है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>