ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध वि. वि. की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज़ एंड अप्लाइड साइंसेज़ के डीन प्रो. (डॉ.) एन. पी. मलकानिया ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को विनय के साथ विद्या ग्रहण करने की सीख दी। वि.वि. एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. सुशील कुमार ने स्वागत भाषण के साथ स्वयंसेवकों को एन.एस.एस. की गतिविधियों में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। स्वयंसेवकों ने भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन के जीवन से जुड़े वृतांतो को भाषण और कविता के माध्यम से साझा किया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प गीत “उठे समाज के लिए” के साथ डॉ. भावना जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तीनों यूनिट के 200 से अधिक छात्र एवं छात्राओ के साथ एन. एस. एस. के यूनिवर्सिटी समन्वय डॉ. सुशील कुमार एवं सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना जोशी, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. समर रक्शिन, डॉ. दिवाकर गरवा एवं डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे के साथ स्कूल ऑफ़ लॉ, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंस, आई सी टी, बुद्धिस्ट स्टडी, मेैनेजमेंट, वोकेशनल स्टडी एवं अप्लाइड साइंस, इंजीनियरिंग तथा बायो टेक्नोलाजी के स्वयंसेवक शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…