ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान के बायोटेक विभाग में शिक्षक दिवस धूमधाम से उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अतुलमंगल, वाईस चेयरमैन अनुज मंगल ने द्वीप प्रज्जवलित कर कियाI छात्रों ने बायोटेक डायरेक्टर प्रोफ. के.के.गौर, डॉ.ऋषिकुमार व अन्य सभी प्राध्यापकों को पुष्प देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर बल दिया। डायरेक्टर प्रोफ. के के गौर ने गुरु और शिक्षक के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां शिक्षक छात्र को पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्रदान कर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेता है, वहीं गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उसे संस्कारित करता है और उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होता है। तथा बताया कि शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है, क्योंकि वह स्वयं बहुत उच्चकोटि के शिक्षक थे। छात्र-छात्राओं ने मनोहारी नृत्य एंव गायन से खूब तालियां बटोरीं । आकाश पाण्डेय, हिमानी शर्मा, वेदप्रकाश, अमनकुमार, बुश्राखान, मुरारी ने संचालन किया। प्राचि, वैश्नूनो और नन्द ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा चैतन्य व आकृति ने कपल डांस प्रस्तुत किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…