" data-ad-slot="">

प्रेरणा विमर्श में भारत की संकल्पना व विरासत पर होगा विमर्श-प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत नाम है एक सतत प्रवाह का। हजारों वर्षों पुरानी यह संस्कृति संवाद की सुंदर प्रक्रिया से होकर विकसित हुई है। श्रीकृष्ण कहते हैं- ‘अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम्।’
‘मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या हूँ, और सत्य निर्णय के लिये परस्पर वाद करने वालों के बीच किया जाने वाला वाद हूं। हमने यह भी कहा ‘वादे-वादे जायते तत्वबोधो’ विचारों के अलग-अलग मार्गों से होते हुए ही सत्य तक पहुंचा जा सकता है। भारत की ‘संवाद संस्कृति’ की कड़ी में एक विनम्र प्रयास है- ‘प्रेरणा विमर्श -2020’। प्रेरणा जन संचार एवं शोध संस्थान तथा गौतम बुद्ध विवि के जन संचार विभाग के संयुक्त प्रयास से 7, 8, 9, फरवरी 2020 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में इसका आयोजन किया जा रहा है।
‘विरसात’ नाम से हो रहे इस आयोजन का विषय (थीम) – ‘भारतीय संस्कृति और मीडिया’ है। समाज में विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह काम मीडिया करता रहा है। भारत की संकल्पना मीडिया में कितनी स्पष्ट है और कितनी प्रतिविंबित होती है यह विचार का विषय है।
मीडिया काॅन्क्लेव, सोशल मीडिया काॅन्क्लेव और फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से तीन दिनों में इस विषय से जुडे विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में देश के मूर्धन्य चिंतक, प्रिंट-टीवी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पत्रकारिता के अध्यापक और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के साथ पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के लिए ‘नए भारत का मीडिया’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और ‘पत्रकर प्रतिभा खोज परीक्षा’ का भी आयोजन किया किया जा रहा है।

फिल्म फेस्टिवल के लिए…

♦ भारतीय संस्कृति एवं युवा, ♦ नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा, ♦ भारतीय धरोहर ♦ सामाजिक समरसता ♦ पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर फिल्म एवं वृत्त चित्र मांगे गए हैं।
फिल्म फेस्टिवल, निबंध प्रतियोगिता और पत्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को सम्मान व पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही महिला लेखकों और पत्रकारों का उनके लेखनी और रिपोर्ट के आधार पर सम्मान किए जाने की भी योजना है। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 6 फरवरी को भारतीय संस्कृति और पत्रकारिता विषय से जुड़ी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय परिसर में होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी करने के इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन 9 फरवरी को अपराह्न 3 बजे से है। यह सार्वजनिक कार्यक्रम रहने वाला है। इसमं् किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>