" data-ad-slot="">

घूमंतू शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को बनाया शिकार, एक दबोचा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में घुमंतू प्रजातियों के शिकारियों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोरों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जब तक शिकारी उन्हें वहां से ले जा पाते मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा पुलिस ने वन विभाग अधिकारियों की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गांव मेंहमदपुर के जंगल में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों को एक खेत के आस-पास मंड़राते देखा गया। जिसकी सूचना मिलने पर दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह कुछ बोरे में भर रहे हैं।

ग्रामीणों को देख तीन लोग मौके से फरार हो गये लेकिन ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दबोच लिया तथा बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 9 मृतक मोर थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वन विभाग को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान ओमी पुत्र मोहरा निवासी रेलवे फाटक मुरादाबाद के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने जिला वन अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों तक कब पहंुचेगी पुलिसः- घुमंतू प्रजाति के लोग कस्बा व गांवों के आस-पास डेरे डाल कर रहने लगते हैं और इसी प्रकार वन्य जीवों के शिकार के साथ ही कभी-कभी अन्य वारदातों को भी अंजाम देेते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोरों की हत्या में अन्य आरोपी भी शामिल थे जोकि मौके से फरार हो गये। उधर पुलिस उनके मामले में कुछ बताने से बचती नजर आ रही है तो ऐसे में सवाल उठता है कि मामला यहीं सिमट कर रह जायेगा या फिर पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफतार करेगी।

वन्य जीवों का पहले भी किया जा चुका है शिकार

क्षेत्र में शिकारियों द्वारा वन्य जीवों के शिकार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। चंद महीनें पूर्व ही क्षेत्र के गांव मकसूदपुर के जंगल में काले हिरन के शिकार का मामला सामने आया था तथा वन गाय आदि के शिकार की वारदात भी हुई हैं। कुछ दिन सर्तकता के बाद सब कुछ सामान्य हो जाता है और क्षेत्र में शिकारी पुनः सक्रिय हो जाते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>