रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। घटना में 3 लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार गांव मेंहदीपुर निवासी वसील व सहवाज पक्ष के व्यक्तियों में रास्ते को लेकर कहा सुनी हो गई। बताया जाता है कि कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें सादाव, सहवाज व जब्बार घायल हो गये। पुलिस का कहना है घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है तथा दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है जांचोपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…