रबूपुरा। रविवार सुबह गौ तस्करों द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी ईको कार में लादकर ले जा रहीं 4 गायों को पुलिस ने सूचना पर बरामद कर लिया है। जबकि तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गये। कोतवाली लाकर गौवंशों को कार से बाहर निकाला गया। जहां दो गाय की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रविवार सुबह रबूपुरा-झाझर मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवकों ने एक ईको कार के टूटे शीशे से गाय का पैर बाहर निकला देख उसमें गौवंश तस्करी की आशंका जताई और शोर मचाते हुए गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने सामने से मौके पर पहंुची। अपने को घिरता देख कार चालक गांव मेहमदपुर के समीप गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार को पुलिस कोतवाली ले आई और गायों को बाहर निकाला। जिसमें दो गाय की मौत हो चुकी थी। मृत गायों को दफना दिया है तथा जीवित गायों को गौशाला भेज दिया गया है। जांच करने पर पता चला कि कार लगी नम्बर प्लेट फर्जी है। पुलिस का कहना है अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाड़ी के चेचिस नं0 के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…