" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATIONHOME

एनआईईटी में डाटा साइंस विषय पर छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 सितम्बर। एनआईईटी सूचना तकनीक विभाग के द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से प्रायोजित ‘डाटा साइंस’ विषय पर छ: दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर, फैकल्टी डेवलपमेंट सेल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई),दिल्ली, विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा जैन, संस्थापक (एस4डीसी), रमन बत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष एनआईईटी, प्रवीण सोनेजा, महानिदेशक, डॉ. विनोद एम. कापसे, निदेशक, डॉ. प्रवीण पचौरी, निदेशक परियोजना एवं नियोजन, डॉ. कुमुद सक्सेना, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य तथा प्रतिभागियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल बी. वेंकट डायरेक्टर, फैकल्टी डेवलपमेंट सेल अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई),दिल्ली ने अपने भाषण में बताया कि एनआईईटी ग्रेटर नोएडा टेक्निकल शिक्षा के छेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है और हमें आशा है की आगे भी इसी प्रकार से अपना योगदान देता रहेगा। और उन्होंने इस बात से भी अवगत कराया कि इस माह के अंत में एआईसीटीई 20-21 में एआईसीटीई की गुणवत्ता सुधार योजनाएं आवेदन जारी करेगा और यह शिक्षकों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फाउंडर प्रेजिडेंट डॉ. नेहा जैन (डाटा साइंस सोसाइटी) ने डाटा साइंस विषय के कुछ जरूरी जानकारी को समझाया और एनआईईटी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने बताया कि डाटा साइंस किस तरीके से लोगों के जीवन में बदलाव लाने में मुख्य भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद एम कापसे-निदेशक एनआईईटी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। महानिदेशक प्रवीण सोनेजा ने सूचना तकनीक विभाग के इस कदम की सराहना की। डॉ. कुमुद सक्सेना-विभागाध्यक्ष-सूचना तकनीक विभाग ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण पचौरी, निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>