रबूपुरा। क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग का दौर बुद्धवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो स्थानों पर शूटिंग होने के चलते सारे दिन लोगों का इधर से उधर आवागमन लगा रहा। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय कुछ दृश्य गांव उटरावली में तैयार किये गये एवं तत्पश्चात गांव निलौनी स्थित मंदिर के पास भी शूटिंग की गई। ग्रामीणों के मुताबिक शूटिंग के दोरान गांव के प्राथमिक विद्यालय को थाना परिसर में तब्दील कर दिया गया। रास्तों में शूटिंग यूनिट के सदस्य क्षेत्रीय लोगों को रोकते नजर आये लेकिन फिर भी मौके पर काफी लोग पहंुच गये। अभिनेता के तौर पर फिलहाल सुनील ग्रोवर ही दृश्यों में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दो दिन से क्षेत्र में एक फिल्म के लिए कुछ दृश्य तैयार किये जा रहे हैं। हालांकि किस फिल्म के लिए है यह नहीं बताया जा सकता है। देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो फिल्म तैयार होगी उसमें किसान आंदोलन को मुद्दा बनाया जायेगा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…