रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने उक्त संबंध में तहसील दिवस में भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र के मुताबिक हनीफ पुत्र अब्दुल गनी का आरोप है कि उसकी गांव स्थित गाटा संख्या 393, 460 व 476 कृषि भूमि है। जिसके पास में एक बाहरी व्यक्ति ने दूसरे गाटा संख्या में भूमि खरीद रखी है तथा वह कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर पीड़ित की भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहा है। जबकि दोनों के बीच एक चल रास्ता मौजूद है और पीड़ित के खेत से उक्त का कोई सम्बंध नहीं है। पीड़ित ने 6 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बकौल पीड़ित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की जा चुकी है।
इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…