" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सहकारी समिति पर निकाय बैठक में किसानों से हुई वार्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। कस्बा स्थित सघन सहकारी समिति पर बुधवार को वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही दर्जनों किसानों ने भाग लिया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ठा. वीरेन्द्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्रीय सहयोग से हमारी समिति सबसे बेहतर चल रही है। आगे भी सभी से सहयोग अपेक्षित है जिससे और अच्छा मुकाम हासिल कर सके। किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं हो इसके लिए सभी कर्मचारी सदैव प्रयासरत हैं। समिति सचिव धर्मवीर सिंह ने समस्त आय, व्यय के सम्बंध में जानकारी दी और किसानों को सहकारी समिति से जुड़ने की अपील करते हुए इसके ऋण, ब्याज, शिक्षा, भवन, कर्मचारी निधि, अनुदान एवं समिति से होने वाले लाभ के सम्बंध में जानकारी दी। इसके साथ ही सचिव ने बताया कि किसानों को समिति से मिलने वाले ऋण से अधिक लाभ होता है तथा अधिक से अधिक किसान समिति के सदस्य बनें। खाद्य, बीज एवं अन्य उर्वरक मिलने में किसी का भी असुविधा का सामना नहीं करना पडेंगा। इसके साथ ही खेत में पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी के साथ ही पराली नहीं जलाने की अपील की गई। इस मौके पर डीसीबी प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, उपसभापति सुखवीर सिंह, पूर्व सभापति बीरपाल सिंह, कोमल प्रधान, चन्द्रपाल सिंह, शंकरपाल, विनय कुमार, राजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र भाटी, लाखन सिंह, मुनेश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

1 hour ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>