फोन करके करीबी बताकर खाते से उडाये हजारों

रबूपुरा। अपने आप को फोन पर एक व्यक्ति का करीब बताकर विशेष जरूरत की बात कहते हुए बैंक खाते से हजारों रूपये की नकदी निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस छानबीन में जुटी है। गांव फलैदा निवासी भोलू शर्मा ने शिकायत की है कि उनके पास एक फोन आया और फोनकर्ता ने अपनी काफी पुरानी पहचान बताते हुए बातों में उलझा लिया तथा स्वंय घर से दूर होने और रूपयों की विशेष जरूरत बता कर 25 हजार रूपये मांगे। जिन्हें बाद में लौटाने का वादा किया गया। आरोप है पीड़ित ने अपनी पहचान वाले राजेश शर्मा नामक व्यक्ति से उसके खाते में रूपये भिजवा दिये। जिसके बाद उक्त ने पीडित के खाते से करीब 75 हजार रूपये निकाल लिये। बाद में पीडित को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *