रबूपुरा। रविवार को विधुत कर्मचारियों ने बकाया बिल वसूली के लिये गांव मेहंदीपुर में कैम्प आयोजित किया। जिसमें लाखों रुपये की वसूली के साथ ही दर्जनों बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। कर्मचारियों का दावा है कि आगे भी कैम्प आयोजन निरन्तर जारी रहेगा। रबूपुरा विधुत उपकेंद्र राजस्व प्रभारी सतेन्द्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्युत बिल बकाया है। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में वसूली के लिए अभियान शुरू किया गया है। रविवार को गांव मेहंदीपुर में कैम्प लगाकर 2 लाख रुपए की वसूली की गई तथा 40 बकायादारों के संयोजन विच्छेद किये गए। अब निरन्तर किसी न किसी गांव में बिल वसूली के लिये कैम्प लगाया जायेगा। इस दौरान एसडीओ प्रेम शंकर, राजकुमार, जेईभट्टा, ब्रजकिशोर जेई रबूपुरा, नीरज गुप्ता जेई दनकौर, पवन कुमार, ब्रजेश नागर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…