ग्रेटर नोएडा। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 20 दिसम्बर रविवार को जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएड़ा में ऑनलाइन क्रिसमस कार्निवल का अदभुत नजारा देखने को मिला जो शहर में चर्चा का भी विषय रहा। इस करोना काल में भी बच्चों के विकास और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के अलावा जादू और कठपुतली का खेलए बेबी शो, विभिन्न प्रकार के खेलए टेलेंट शो, कला प्रतियोगिता एतंबोला व क्षेत्रीय कंपिनयों के ऑनलाइन स्टाल लगे। जिसमें शहर के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल, विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश करनानी तथा निर्देशक दीपक करनानी एवं स्कूल सदस्य कमेटी की संरक्षिका मैना देवी के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ करके कार्निवल का निरीक्षण भी किया तथा सभी स्टालों पर जाकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। रेडिसन ब्लू और क्राउन प्लाजा होटल के प्रख्यात शेफ द्वारा पाककला की कार्यशाला का भी आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं को केक और पुरुषों को विभिन्न प्रकार के शरबत बनाने सिखाए गए जिसमें छात्राएं अभिभावकों तथा अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सुबह 10-30 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चला। अंत में लकी ड्रा निकाल करए लोगों को बहुमूल्य पुरस्कार वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सबको धन्यवाद दिया। ऑनलाइन क्रिसमस मेले में हजारों की संख्या में बच्चों तथा बड़ों ने ज़ूम पर लॉग इन होकर इसका लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या डाय. रेणू सहगल के कुशल मार्र्ग दर्शन, विद्यालय के प्रबंधन विभाग, शिक्षक वर्ग तथा छात्रों का योगदान अवर्णनीय है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…