" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिले के तीन लाख परिवारों तक पहुचेंगे संघ के स्वयंसेवक, बैठक में बनायी गयी रणनीति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 दिसम्बर(देशबन्धु)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई के समन्वय बैठक में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु अंशदान के लिए जिले के 3 लाख परिवारों को सम्पर्क करने की योजना बनी। बैठक में प्रान्त के सम्पर्क प्रमुख विजय ने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए किए गए 500 वर्षों के संघर्ष की चर्चा की। ज्ञात है कि 77 वें प्रयास में श्री राम जन्मभूमि को मुक्त कराना संभव हो पाया और इसके लिए रामभक्तों को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। 36 वर्षों की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के पश्चात एक सुखद परिणाम आया जिसकी प्रतीक्षा में पीढियां निकल गयी। इस बहुप्रतीक्षित परिणाम के आते ही समाज के दानदाताओं ने अपनी श्रद्धा के अनुरूप अंशदान हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी, समाज के इस भाव को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में भव्य मंदिर के निर्माण हेतु योजना बनाई गई।

बैठक में भगवान राम के त्याग, समाज के सक्षम, शोषित, वंचित हर वर्ग को जोड़ने के गुणों से प्रेरणा लेते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रस्तावित श्री राम मंदिर के भव्य स्वरूप की भी चर्चा हुई, विदित है कि 2.7 एकड़ में 5 शिखर और 3 तल का भव्य मंदिर का निर्माण होना है। देश की बहु प्रतिष्ठित एल एण्ड टी कम्पनी ने बिना किसी कमाई के मंदिर के निर्माण कार्य का संकल्प लिया है। टाटा इंजीनियरिंह सर्विस अपनी कंसल्टेंसी देने वाली है। शेष भूमि पर संग्रहालय, रंगभूमि, यज्ञशाला, धर्मशाला, अतिथि भवन, प्रशासनिक भवन, अध्ययन केंद्र, आदि का निर्माण होने वाला है। आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रभु श्रीराम के विषय में बताया जाए, इसके लिए अनुसंधान केंद्र भी बनेगा। सहयोग की दृष्टि से न्यूनतम 10 रुपये, 100 रुपये एवं 1000 रुपये के कूपन द्वारा अंशदान संग्रह किया जाएगा। 2000 से ऊपर की धनराशि रसीद द्वारा ली जाएगी और उससे ऊपर की धनराशि चेक द्वारा ही स्वीकार की जाएगी ऐसा निश्चित हुआ। ये दानराशि (80-जी) के अंतर्गत छूट प्राप्त होगी। 15 से 31 जनवरी तक ये महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 5000 कार्यकर्ता जिले के 350 गांव, प्रत्येक बस्ती और उपबस्ती में सम्पर्क करेंगे। बैठक में उपस्थित 850 कार्यकर्ताओं ने इस संकल्प को सिद्ध करने का निश्चय लिया। विभाग प्रचारक विनय कुमार ने समाज को जोड़ने के लिए भगवान श्री राम के गुणों का अनुसरण करने का आह्वान किया। देश समय समय पे विघटनकारी शक्तियों के दुष्प्रभाव से पीड़ित रहा है, वो भले कश्मीर की समस्या हो या पूर्वोत्तर की समस्या हो या पश्चिम बंगाल, केरल की समस्या हो। इन चुनौतियों का सामना करने हेतु भगवान श्रीराम के जीवन से प्राप्त प्रेरणा एवं उनके श्रेष्ठ गुणों के अनुसरण करते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया गया। ये अभियान निश्चित ही समाज के अंतिम व्यक्ति को सांझी सांस्कृतिक मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर बनेगा। बैठक में जिले के संघचालक रणवीर सिंह, विभाग कार्यवाह सुभाष, दादरी विधायक तेजपाल नागर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संपर्क प्रमुख ललित एवं अन्य सहयोगी संगठनों के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>