" data-ad-slot="">

बहुमंजिली इमारतों में आग बुझाने की नहीं है सुविधा, ग्रेनो वेस्ट के सोसाइटी में लगी आग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,17 फरवरी। ग्रेनो वेस्ट में स्थित एलिगेंट विले सोसाइटी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रह है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एलिगेंट विले सोसाइटी के 16 वें माले पर आग लगी थी। जिसके बाद आग इतनी भयंकर तरिके से फैल गई कि आग 14वें माले से 17वें माले तक पहुंच गई थी। इस आग की वजह से टावर में करीब 50 से ज्यादा लोग फस गये थे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और बिसरख पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और बिसरख पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड और बिसरख पुलिस टीम ने वहां फसे लोगों को भी बाहर निकाल दिया है। पुलिस टीम की टीम ने बताया कि सोसायटी में आग इलेक्ट्रॉनिक शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

बहुमंजिला इमारत पर आग बुझाने का नहीं है माकूल प्रबंध

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुमंजिला इमारत बनकर खड़ी हैं अगर ऐसे में आग लग जाए तो फायर विभाग के जिला प्रशासन के पास माकूल व्यवस्था नहीं है। बहुमंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल पर अगर आग लगने से लोग फंस जाए तो उनको निकालना काफी मुश्किल है। वैसे गौतमबुद्धनगर जिले को हाईटेक शहर जरुर कहा जाता है लेकिन अगर आग लग जाए तो आग को बुझाना फायर विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है अगर आग की कोई बढी घटना घटी तो जिला प्रशासन हाथ मलते रह जाएगी। फायर विभाग के मुताबिक बड़ी इमारत तक पहुंचने के लिए उनके पास कोई अत्याधुनिक सुविधा नहीं है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>