" data-ad-slot="">

बाईक चोरी के मामले में जेल जाने पर युवक के पिता की सदमे से मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाया सवाल, किया मुख्यमंत्री को ट्वीट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली पुलिस द्वारा बाईक चोरी के आरोप में जेल भेजे गये एक युवक के पिता की सदमें से मौत हो गई। बुजुर्ग पिता को जैसे ही अपने बेटे को चोरी के आरोप में जेल भेजने की जानकारी होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बीती रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है तथा निर्दोष को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मामले की पुलिस महानिदेशक व प्रदेश के सीएम को टवीट् कर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि रबूपुरा पुलिस ने बुद्धवार को चोरी की 6 बाईक बरामद करने का दावा करते हुए दो युवकों को बाईक चोरी के आरोप में जेल भेजा था। उधर जैसे ही मामले की जानकारी अनिल निवासी गोविला थाना जहांगीरपुर के पिता रूपसिंह को लगी तो वह सदमें में आ गये और कुछ समय पश्चात ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक अनिल ने जेवर क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से पुरानी बाईक खरीदी थी। जिसके चोरी की होने की बात उसे तब पता लगी जब पुलिस ने उसके घर दबिश दी। आरोप है कि पूछताछ के बहाने पुलिस उसे थाने लाई थी तथा जिससे बाईक खरीदी गई थी उस व्यक्ति समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन असली बाईक चोर समेत चार लोगों को बिचैलियों के माध्यम से छोड़ दिया गया और उनके निर्दोष पुत्र अनिल व एक अन्य युवक को झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जिसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने से उसके पिता की मौत हो गई।

एटा का रहने वाला था अनिल

स्थानीय लोगों के मुताबिक अनिल पुत्र रूपसिंह मूलरूप से जनपद एटा का रहने वाला था तथा गोविला गांव में उसकी बहन की ससुराल थी। अपने बहनोई की मुत्यु के बाद करीब पिछले कई साल से अपनी बहन के यहां रहकर खेती का काम करते हुए बच्चों की देखभाल करता था। बताया जाता है कि उसका पहले कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है लेकिन पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व पुलिस के आला अधिकारियों से की गई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>