" data-ad-slot="">

बिजली विभाग कार्यालय पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एसडीओ के आश्वासन पर दो दिन तक धरना स्थगित

रबूपुरा। विद्युत विभाग अधिकारियों के ढुल-मुल रवैया एवं बढ़ती समस्याओं को लेकर बुद्धवार को भाकियू भानू ने कस्बा स्थित उपकेंद्र का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों के नहीं पहंुचने पर उपकेंद्र पर तालाबंदी व आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहंुचे जेई व एसडीओं को धरनारतों ने अपने बीच बिठा लिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं के निस्तारण की मांग पर अड़ गये। करीब 5 घंटे चली रस्साकसी के बाद एसड़ीओं के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ तथा निस्तारण के लिए दो दिन का समय देते हुए पुनः धरने की चेतावनी दी है। लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह ने कहा कि विभागीय लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को छापेमारी, बकाया पर संयोजन विच्छेद, एफआईआर आदि का भय दिखा कर परेशान किया जा रहा है। बिल संसोधन के नाम पर महीनों तक उपकेंद्र के चक्कर लगाने के बावजूद भी बढे़ हुए बिल ठीक नहीं किये जा रहे हैं। गांवों में कैम्प लगाकर लोगों को कनैक्शन दिये जायें तथा फिक्स चार्ज को कम किया जाये। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि गांव नगला केसरी में विभाग रिकार्ड के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं है तथा वहां के लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करा दिये गये हैं जिन्हें तत्काल वापिस लिया जाये। अनियमता बरतने वालें कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये तथा किसानों को भेजी गई रिकवरी को निरस्त किया जाये। ऐसी ही अनेकों समस्याएं है जोकि बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुनाई नहीं की जा रही। एसडीओं प्रेमशंकर शर्मा ने बामुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान ओमवीर सिंह, धीरू भैया, बलराज भाटी, हरद्वारी सिंह, शाकिर पठान, जगदीश शर्मा, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक, देवेन्द्र, विकास गुर्जर, विकास राणा, बबीता, गुड्डी, सुधा, आज्ञा, प्रेमवती, पूनम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>