रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बकायादारों के संयोजन विच्छेद करने गई टीम के साथ गांव के लोगों द्वारा अभ्रदता करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। उपकेंद्र जेई ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अनुसार भट्टा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता डालचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को वह अपने कर्मचारियों के साथ गांव आछेपुर में बिल भुगतान के शिविर आयोजित करने गये थे। इस दौरान गांव में 50 हजार से अधिक के बकायादारों के कुछ कनैक्शन भी काटे गये। आरोप है कि इसी बीच गांव के अजीत, मनवीर व देवदत्त ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त मनवीर व देवदत्त को गिरफतार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…