" data-ad-slot="">

मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ साधन श्रीमद् भागवत- आचार्य राजेन्द्र महाराज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 दिसम्बर। ग्रैंड माँ प्रीस्कूल एण्ड डे केयर, सेक्टर पी-थ्री में वृन्दावन धाम से पधारे, आचार्य राजेंद्र महाराज, संस्थापक, मुरली निकुंज ने श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस पर बताया कि अज्ञानता को नष्ट करने का सरल साधन है श्रीमद् भागवत। दैवीय गुणों को प्रकट करती है भागवत, आपसी प्रेम भाई चारा एवम सभी धर्मो को प्रतिपादित करती है भागवत, समाज के हर वर्ग के लिए औषधि है भागवत, निर्मल पवित्रता एवम सरलता प्रदान करती है श्रीमद् भागवत। भगवान ने मैत्री धर्म का पालन करते हुए सुदामा जी को गले लगाया। पूज्य आचार्य राजेंद्र महाराज ने कहा कि जीवन में गुरु अनेक हो सकते है, लेकिन सतगुरु जीवन मे एक ही होता है जैसे संसार मे ईश्वर की सत्ता प्राप्त है वैसे ही सतगुरु जनों का ज्ञान प्राप्त होना चाहिए, जोकि मनुष्य का मन कभी विचलित नहीं होने देता। भगवान् सुखदेव जी महाराज से कथा सुनकर के महाराजा परीक्षित जी को परमगति प्राप्त हुई। कथा का विश्राम सुखदेव विदाई के साथ हुआ तत्पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा का आयोजन अनीता सिंगला प्राचार्य, ग्रैंड माँ प्री स्कूल, सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएड़ा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएड़ा, नोएड़ा, दिल्ली, जींद-हरियाणा,गुरुग्राम,जयपुर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा का लाभ उठा रहे हैं! आयोजन में नगर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं शहर के प्रतिष्टित विधायालय एवं महाविधालय के संस्थापक, शिक्षक एवेम कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

10 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

11 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

11 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

13 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

13 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>