" data-ad-slot="">

बिमटेक विद्या केन्द्र के बच्चों ने मनाया नव वर्ष दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा, 5 जनवरी। परीचौक स्थित बिमटेक विद्या केंद्र पर नव वर्ष उत्सव समारोह आयोजित किया गया। बिमटेक विद्या केंद्र स्कूल का उद्घाटन एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक आलोक टंडन ने बिमटेक के निदेशक हरिवंश चतुर्वेदी के साथ मिलकर किया था। संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में रहने वाले वंचित एवं कमजोर वर्ग के लोगो, गरीब परिवारों के बच्चों को बुनियादी और जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करना है, विशेषकर बंजारा समुदाय और प्रवासी मजदूरों से संबंधित वर्गों को ध्यान में रखते हुए इसकी स्थापना की गयी थी। बिमटेक विद्या केंद्र एक अनूठी पहल के रूप में कार्य कर रहा है जिसमें तीन श्रेणी में समाज में शिक्षा का प्रसार किया जा रहा है। सुबह के समय वंचित वर्ग एवं गरीब परिवार के वे बच्चे जो किसी कारणवश विद्यालय से शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाए उन्हें बुनयादी शिक्षा प्रदान की जाती है। दोपहर दो बजे के बाद तुगलपुर एवं इसके आस पास की बस्तियों में रहने वाले बच्चे बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं साथ ही कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी कठिन विषयों जैसे इंग्लिश, गणित एवं विज्ञान आदि के लिए शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। संस्थान में वर्तमान में लगभग 200 से अधिक बच्चे लाभ प्राप्त कर रहे है एवं 50 से अधिक विद्यार्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कई तरह के  खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संस्था समय समय पर विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास हेतु इसी तरह कार्यक्रम का आयोजन करती आई है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का न सिर्फ शैक्षणिक विकास हो रहा है अपितुः उनके अंदर की प्रतिभा को भी कार्यक्रम के माध्यम निखारा जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर सुन्दर गानों पर नृत्य एवं गाने की प्रस्तुतिया दी गयी। इसी दौरान बिमटेक में चल रहे तीन दिवसीय 8 वें अंतररास्ट्रीय डॉक्टरल कंसोर्सियम के सदस्यों ने भी संस्था का भ्रमण किया एवं संस्था द्वारा चलाये गए कार्यों को बारीकी से जाना एवं डांस भी किया। समारोह में बिमटेक विद्या केंद्र परिवार के सभी सदस्य रेनू सिंह, शुभम भदोरिया, मिथलेश कुमार, पूजा गौतम  पौरुष, निशु, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ ऋषि तिवारी ने किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>