" data-ad-slot="">

बीटेक, बीफार्म में प्रवेश के लिए 16 जनवरी तक करें आवेदन, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, एनटीए के तहत मिलेगा प्रवेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

फोटो-एकेटीयू लखनऊ के प्रो-वाइस-चांसलर प्रो. विनीत कंसल तथा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधिते करते हुए।

-एनआईईटी एवं एकेटीयू विवि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा-2021 करें आवेदन
ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत भारतवर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के साथ प्रवेश परीक्षाओं के प्रारूप एवं आयोजन में भी सुधार एवं परिवर्तन किए जा रहे हैं जिससे देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश तथा संबन्धित गतिविधियों को अधिक सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। इसी दिशा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर लखनऊ (एकेटीयू लखनऊ) के दिशा निर्देशन में एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
एकेटीयू लखनऊ के प्रो-वाइस-चांसलर प्रो विनीत कंसल तथा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने बताया कि एकेटीयू लखनऊ से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित विभिन्न अभियंत्रण एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा-2021 के माध्यम से आयोजित की जा रही है। जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा-2021का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) द्वारा किया जा रहा है। विदित हो कि पूर्व में एकेटीयू लखनऊ से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित विभिन्न अभियंत्रण एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा ही प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती रही है। जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा-2021 के आवेदन फार्म एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 16.01.2021 है एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17.01.2021 है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों,बी टेक/ बी आर्क / एमटेक इंटीग्रेटेडमें प्रवेश के लिए जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आवेदन करना है। जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा 2021 में चार बार आयोजित की जाएगी। इसमें सत्र-1 (फरवरी, 2021), सत्र-2 (मार्च 2021) सत्र-3 (अप्रैल, 2021) एवं सत्र-4 (मई2021) में आयोजित की जाएगी।
बीफार्म व अन्य कोर्स के लिए एनटीए साइट पर कर सकेंगे आवेदन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित अन्य पाठ्यक्रमों बीफार्म,बीएफए, बीएफएडी,बीडेस, बी वॉक,एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीटेक लेटरल एंट्री, बीफार्म लेटरलएंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा पृथक से राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी। उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा (एनटीए) की वेबसाइट-nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उक्त पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अप्रैल/मई, 2021 में होना प्रस्तावित है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों बीएचएमसीटी एवं एमबीए में प्रदेश, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा क्रमशः एनसीएचएम जेईई एवं सीमैट के माध्यम से संपन्न होगी। उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

9 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

9 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

10 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

12 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

4 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>